Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली : सब-इंस्पेक्टर के कथित जुल्म से तंग आकर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में एक शख्स के कथित तौर पर पुलिस अधिकारी से परेशान होकर खुदकुशी करने मामला सामने आया है. मृतक व्यक्ति ने अपने सुसाइट नोट में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 12-13 नवम्बर की रात पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया था कि एक शख्स PWD ऑफिस में एक पेड़ से लटका हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया.

पुलिस ने कहा कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे.मृतक की पहचान दानवीर के तौर पर हुई है.दानवीर ने अपने सुसाइड नोट में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर दया चंद पर शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है.मृतक दानवीर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो पिछले 20 सालों ने Andrews gunj पुलिस कालोनी में सब इंस्पेक्टर के यहां रहता था और मजदूरी करता था,

लेकिन पिछले 5 सालों से सब इंस्पेक्टर ने न ही पैसे दिए बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करता था.इसी से परेशान हो कर मृतक दानवीर ने पीडब्ल्यूडी आफिस के पीछे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है.साउथ दिल्ली जिले के डीसीपी अतुल ठाकुर का कहना है की मृतक के आरोपों की जांच की जा रही है.

Related posts

एक पॉश सोसाइटी में खेली गई ‘खूनी होली’: प्रेमिका के भाई ने गोली मार कर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोली:ये वो मिट्टी है देश की, जिसमें मेरे परिवार का खून मिला हुआ है-वीडियो सुने

Ajit Sinha

सरकारी वेबसाइट हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले दो शातिर आरोपित भाइयों को बिहार से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!