Athrav – Online News Portal
पंचकूला

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बढ़ाया हौसला, “लगन और मेहनत के बल पर अपने सपनों की ऊंची उड़ान भरों”


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही डीसीपी सृष्टि गुप्ता हॉल के अंदर मौजूद थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही डीसीपी सृष्टि गुप्ता बाहर निकलीं, तो रोहतक से आईं जूडो की युवा महिला खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। खिलाड़ियों ने उनसे कहा “मैम, प्लीज हमारे साथ एक फोटो। हम पिछले दो घंटे से आपके इंतजार में खड़े हैं।” बच्चियों ने बताया कि वे डीसीपी सृष्टि गुप्ता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनका कहना था कि इतनी कम उम्र में जिले की सुरक्षा का दायित्व निभाना प्रेरणादायक है और यह उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए हौसला देता है।

खिलाड़ियों की इस भावना से अभिभूत डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लगन और मेहनत के बल पर अपने सपनों की ऊंची उड़ान भरें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।

Related posts

डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने चाइनीज मांझा के उपयोग, बिक्री, भंडारण और खरीद पर लगाया प्रतिबंध

Ajit Sinha

मेयर से 42 लाख की ठगी की अलावा 12 राज्यो में 17 शिकायतो में 2 करोड़ 75 लाख की ठगी का पर्दाफाश।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: 16 फ़रवरी 2025 को समय 12 बजे से लेकर, लाइव म्यूजिक कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाईजरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x