Athrav – Online News Portal
अपराध खेल नोएडा

क्रिकेटर एमएस धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने ही 15 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान जयपुर पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी नोएडा पुलिस को नहीं दी। मिहिर दिवाकर महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त हैं और पूर्व क्रिकेटर भी हैं। मिहिर दिवाकर साल 2000 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। धोनी और मिहिर ने लगभग एक ही समय में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

धोनी सफल प्लेयर बन गए तो मिहिर दिवाकर ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोल ली। धोनी उनके बिजनेस पार्टनर बन गए। मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या विश्वास के अरका स्पोर्ट्स ने धोनी के साथ मिलकर दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बनाया। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धोनी को फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करना था। करार के तहत प्रॉफिट भी शेयर करना था। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया और भुगतना के लिए कानूनी नोटिस भी भेजे। मगर कोई रिस्पॉन्स न मिलता देखा, आखिरकार धोनी की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया।महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में एमएस धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की थी। इसके बाद दोनों के बीच समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में जयपुर पुलिस की टीम बुधवार रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे जयपुर पुलिस अपने साथ ले गई। नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि इस मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नोएडा पुलिस को नहीं दी है।

Related posts

फरीदाबाद:एमसीएफ में हुए 200 करोड़ के घोटाले के मामले में चीफ इंजिनियर डी. आर.भास्कर को कोर्ट का अग्रिम जमानत देने से इंकार।

Ajit Sinha

ठगी के पैसों से ऐसों आराम से जीवन जीने वाले, लिव -इन रिलेशनशिप में रहने वाले महिला-पुरुष पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को पकडे, फिर अदा करवाया करीब 8 लाख का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x