Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

कांस्टेबल विक्की ने ‘ऑल इंडिया पुलिस गेम्स’ बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: झज्जर के गांव जसौर खेड़ी, फौजी सुंदर सिंह के घर में जन्मे विक्की हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही 2020 में भर्ती हुआ। जिसकी पहले तैनाती फरीदाबाद में हुई पिता से मिली प्रेरणा से देशभक्ति की भावना व खेलों के प्रति रुझान के चलते उन्होंने बॉक्सिंग में अपना अभ्यास शुरू किया। करनाल मधुबन में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता में 92 किलो हैवीवेट बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया ‘ऑल इंडिया पुलिस गेम्स’ मधुबन में अक्टूबर माह में आयोजित हुए थे गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सहित पुलिस के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। बॉक्सर विकी के लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत की वजह से सीनियर नेशनल गेम्स में चुना गया।
सीनियर नेशनल गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता गत 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक शिलांग, मेघालय में आयोजित हुई थी।जिसमें में विक्की ने ब्राउज मेडल जीता इससे पहले हरियाणा पुलिस को वर्ष 2016 में कांस्य पदक जीता था। हरियाणा पुलिस से विक्की अकेला प्रतिभागी था। विक्की ने कोच रविंद्र व हैड कोच इंस्पेक्टर मीणा के मार्गदर्शन में गेम्स की लगातार तैयारी करता रहा है। कांस्टेबल विक्की की मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के चलते अब नेशनल कैम्प गेम्स के लिए सिलेक्शन हो चूका।पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कांस्टेबल विक्की को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखें और भविष्य में अगले स्तर पर भी मेडल जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करें।

Related posts

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अपमान के खिलाफ महिला मोर्चा फ़रीदाबाद ने किया विरोध प्रदर्शन, सोनिया गांधी मांगे देश से माफ़ी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल वैश्य समाज ने आयोजित सम्मान समारोह में यूपीएससी में चयनित प्रत्याशियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल गुर्जर ने विनोद गोयल के निधन के कारण झाड़सेंतली में होने वाले पूल के उद्घाटन कार्यक्रम को किया रद्द 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x