Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 84 प्रत्याशियों के लिस्ट जारी किए,लखन सिंगला फरीदाबाद सीट से लड़ेंगे।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची बुधवार रात को जारी कर दी. पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है. कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है,



जो हांसी से विधायक हैं.फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से लखन कुमार सिंगला, बड़खल विधानसभा क्षेत्र से विजय प्रताप,बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आनंद कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से नीरज शर्मा,पृथला विधानसभा क्षेत्र से रघुबीर सिंह तावेतिया को प्रत्याशी बनाया गया हैं। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दोनों बेटों कुलदीप विश्नोई और चंद्र मोहन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है.



विश्नोई हिसार की आदमपुर सीट से वहीं उनके भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकुला से चुनाव लडेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के बेटे रणवीर महिंद्रा बधरा से और पुत्रवधू किरण चौधरी तोशाम से किस्मत आजमाएंगी.    

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को पार्टी ने गनौर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं.

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रेफिक एजुकेशन संस्था का लिया जायजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता विजय प्रताप उतरे सड़क पर, दिखाई शहर की दुर्दशा

Ajit Sinha

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ पर लावारिश हालात में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!