Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

विधानसभा के बजट सत्र में जनता के मुद्दे उठाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार- हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ः बीजेपी की नीतियों ने कृषि को घाटे का सौदा बना दिया है। इसलिए कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने और किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कांग्रेस एक मसौदा तैयार कर रही है। यह जानकारी दी है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। हुड्डा को 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें प्लेनरी अधिवेशन के लिए ‘किसान एवं कृषि’ विषय पर गठित समूह का प्रमुख बनाया गया है। हुड्डा ने आज दिल्ली स्थित कांग्रेस वार रूम में इस समूह के सदस्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान सभी सदस्यों से अधिवेशन में ‘किसान एवं कृषि’ विषय पर प्रस्तुत होने वाले मसौदे पर सुझाव मांगे गए और उन पर विस्तार से चर्चा हुई। 

इससे पहले राजस्थान में हुए कांग्रेस के नव-संकल्प शिविर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी द्वारा प्रस्तुत मसौदे में कई सुझाव दिए गए थे। इसमें किसानों को एमएसपी की गारंटी देना, सी2 फार्मूले के तहत एमएसपी का निर्धारण करना, किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाना और कृषि को इंडस्ट्री की तरह बैंकिंग रियायतें देने जैसे प्रस्ताव शामिल थे। मसौदे को तैयार करने के लिए तमाम किसान नेताओं और कृषि विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की गई थी।आज बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार से उनपर जवाब मांगा जाएगा। इससे पहले 19 तारीख को कांग्रेस विधायक दल की एक बार फिर बैठक होगी। भिवानी के लोहारू में जली अवस्था में 2 लोगों के शव मिलने के मामले को हुड्डा ने बेहद गंभीर करार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार को मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

Related posts

गरीब व जरूरतमंदों का सरकार पर पहला हक,2.30 लाख परिवारों के राशन कार्ड दोबारा बनाए  गए- मनोहर लाल

Ajit Sinha

कांग्रेस के शासनकाल में देश पिछड़ा, मोदी सरकार में देश ने विकास में गति पकड़ी : डॉ.मोहन लाल यादव

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया पलटवार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x