Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

16 फरवरी के बाद शुरू होगी कांग्रेस की ‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर 16 फरवरी के बाद ‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’ निकालेगी। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से होगी। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा, पार्टी नेता विश्व विजय सिंह और अखिलेश शुक्ला ने दी। इस दौरान किसान कांग्रेस से जुड़ने और किसानों की सहायता के लिए मोबाइल एप भी लांच किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह यात्रा पहले 18 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे 16 फरवरी के बाद करना तय किया है, ताकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। कांग्रेस ये यात्रा गाजियाबाद से शुरू करेगी, क्योंकि किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम उत्तर प्रदेश में ही है। यहां किसानों को गन्ने का उचित भुगतान नहीं मिल रहा है, जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इस अभियान में किसान कांग्रेस हर जिले में 300 किसान न्याय योद्धा बनाएगी और उन्हें इससे जुड़ा सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि शुरुआत में यह यात्रा उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी और इसके बाद अन्य प्रदेशों में भी यात्रा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने चंद अरबपतियों का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसान पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है, जिस कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर है। जबकि मनमोहन सिंह जी ने देश के किसानों का करीब 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान कॉर्पोरेट घरानों की मदद करने में लगा है और साथ ही चुनावी व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है, जिसकी बात आज राहुल गांधी जी ने भी उठाई है। कांग्रेस मांग करती है कि अगले बजट में कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ाया जाए, ताकि किसान खुशहाल हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा बात तो किसान की आय दोगुनी करने की कहती है, लेकिन असलियत में किसान का कर्ज दोगुना हो गया है। वहीं कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के विचार को कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सराहा है और उसे समर्थन देने की बात कही है। उत्तर प्रदेश में बढ़-चढ़कर ‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’ को समर्थन देते हुए आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस लड़ाई में हम सब साथ हैं।

Related posts

भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समिट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x