Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम जिले के लिए वर्ष 2025-26 के कलेक्टर रेट प्रस्तावित, 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक आमजन दे सकते हैं सुझाव या आपत्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में वर्ष 2025-26 के लिए भूमि के कलेक्टर रेट का निर्धारण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में प्रस्तावित कलेक्टर रेट की तहसील वार सूची जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक पोर्टल gurugram.gov.in पर अपलोड कर दी गई है, ताकि आमजन इन दरों को देखकर अपनी राय दे सकें।डीसी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेवासियों को इन प्रस्तावित रेट्स के प्रति अपनी आपत्ति अथवा सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया है। आमजन 31 जुलाई 2025 तक अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलावासी भूमि से संबंधित अपने सुझाव समय पर दें, जिससे नये कलेक्टर रेट ज्यादा पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत तय किए जा सकें।

जिला राजस्वअधिकारी विजय यादव ने बताया कि नागरिक अपनी आपत्तियाँ या सुझाव संबंधित तहसील, उप-तहसील कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल, कक्ष संख्या 212 में भी आवेदन दिए जा सकते हैं। आपत्ति व सुझाव के लिए 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक समय सीमा निर्धारित की गई है।जिलावासियों की सुविधा के लिए ईमेल के माध्यम से भी अपनी आपत्ति/सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल drogrg@hry.nic.in पर ईमेल के जरिए भी आपत्ति या सुझाव दिया जा सकता है।

Related posts

गुरुग्राम : ऑपरेशन रोमियों के तहत चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस ने आवारा किस्म के 85 लड़कों को पकडे हैं,11 पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

आरडी सिटी को टेकओवर करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में दौड़ी खुशी की लहर-पार्षद कुलदीप बोहरा

Ajit Sinha

क्लब में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए एक गुट ने ईंट फेंक कर मारी, तो दूसरे गुट ने उसपर चला दी गोली,पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x