Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आग से प्रभावित दुकानदारों को 25 हजार की प्रारंभिक राहत की घोषणा की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला पहुंचकर सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार दुकानदारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से सभी प्रभावित करीब 100 दुकानदारों को 25-25 हजार रुपए प्रारंभिक राहत प्रदान करने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के जरिए प्रभावित दुकानदारों की वित्तीय सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद दुकानदारों की वित्तीय सहायता की जाएगी।

मनोहर लाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना चलाई जा रही है। इसके तहत उनकी संपत्ति का नुकसान होने पर उन्हें बीमा प्रदान किया जाता है। योजना के तहत व्यापारी का सामान चोरी होने और आग लगने से नुकसान आदि के मामले में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात्रि पंचकूला के सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भयंकर आग लग गई थी। आग की चपेट में कई दुकानें आई। दुकानों में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया था। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक तथा नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया, कांग्रेस छवि धुमिल करने में लगी: बिप्लब देब

Ajit Sinha

बीजेपी के पैनलिस्ट प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मिलकर फिर से सरकार बनाने पर बधाई दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x