Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: एमएलए कुलदीप विश्नोई,किरण चौधरी व सोमबीर को विशेषाधिकार समिति की सदस्यता से हटा दिया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक श्रीमती शैली को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) की सबजेक्ट कमेटी की विशेष आमंत्री मनोनीत किया है।
 
इसी प्रकार, विधायक राम कुमार को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए याचिका समिति का विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है। इसके  अतिरिक्त, विधायक कुलदीप बिश्नोई को शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थान समिति तथा विशेषाधिकार समिति की सदस्यता से तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही, विधायक श्रीमती किरण चौधरी तथा सोमबीर सांगवान को भी विशेषाधिकार समिति से तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। विधायक नरेन्द्र गुप्ता को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थान समिति और विधायक  शमशेर सिंह गोगी को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए विशेषाधिकार समिति का विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है।

Related posts

5 लाख के इनामी, 22 केसों में शामिल: मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर मेनपाल उर्फ़ बदली/धीला कंबोडिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए भाजपा विधायक प्रापर्टी डीलिंग में व्यस्त : सुमित गौड़

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेशअध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है-लिस्ट जरूर पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x