Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बल्लभगढ़ के गरीब परिवारों को अलॉट मकानों का जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक-विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता कॉलोनी  में गरीब परिवारों को लगभग 40 साल पहले 1624 मकान अलॉट किए गए थे। इन मकानों का मालिकाना हक का कार्य जल्द ही कैंप लगाकर पूरा किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल आज बजट सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी संज्ञान में आया है जिसका जल्द ही निपटान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन गरीब परिवारों को मकान अलॉट किए गए जिसका किस्तों में भुगतान करना था।  कुछ लोगों ने समय पर भुगतान कर दिया और कुछ लोग अपनी राशि का समय पर भुगतान नहीं कर पाए। जिन परिवारों की किस्त पूरी हो गई है उनको जल्द ही मालिकाना हक दिया जाएगा। जिन परिवारों की किस्तों का समय पर भुगतान नहीं हुआ उनको आवश्यकता अनुसार ब्याज माफी का भी लाभ दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने योगा शिक्षिका से बदसूलकी के मामले में तीन बदमाशों के मुकदमा दर्ज किया,गिरफ्तार होंगें।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई हाई पावर कमेटी का गठन, डिविजन लेवल पर हरियाणा विजिलेंस की 6 नई इकाईयों का गठन

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र तथा हेड कांस्टेबल बीरपाल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x