Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर एचवीपीएनएल, हिसार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार को किया गया निलंबित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता/टीएस, एचवीपीएनएल, हिसार अनिल कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन उपरांत मुख्य अभियंता अनिल कुमार का मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है।

विज ने बताया कि गत 9 फरवरी, 2025 को गुरुग्राम के सेक्टर-107 के 220 केवी सबस्टेशन के 33 केवी जीआईएस में आग लगने की घटना की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण गुरुग्राम की लगभग 22 सोसाइटियों व अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

गौरतलब है कि मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने गत 9 फरवरी, 2025 को गुरुग्राम के सेक्टर-107 के 220 केवी सब स्टेशन में 33 केवी जीआईएस में आग लगने की घटना की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को न देने पर ऊर्जा मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है और मुख्य अभियंता अनिल कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा की थी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पूज्य संतों ने दिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद में 23000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित एक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा फिल्म नीति के तहत 6 फिल्म निर्माताओं को प्रदान की प्रोत्साहन राशि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x