Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने सोशल मीडिया के लिए लोकसभा और जिला स्तर पर घोषित किए 64 आईटी कोऑर्डिनेटर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पार्टी और राज्य सरकार की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लोकसभा और जिला स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जेजेपी ने सभी 10 लोकसभा सीटों और 22 जिलों में पार्टी के प्रचार के लिए कुल 64 लोगों को आईटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। जेजेपी की तरफ से जारी सूची के अनुसार सोनीपत लोकसभा में अनिल मान और जितेंद्र लाठर, हिसार लोकसभा क्षेत्र में मोहित अरोड़ा और संदीप नैन, भिवानी लोकसभा में राज सिंह गोदारा और सतपाल तलवानी, सिरसा लोकसभा में हरमिंदर बावा और अशोक चौधरी, गुड़गांव लोकसभा में जोगिंदर दहिया और सुरेंद्र राजली जेजेपी आईटी कोऑर्डिनेटर का काम देखेंगे। इसी तरह फरीदाबाद लोकसभा में परवेश तेवतिया और रविंद्र चौधरी, करनाल लोकसभा में अजाद बहरामपुर और कप्तान जागलान, कुरुक्षेत्र लोकसभा में अमित बोडला और नरेंद्र बेनिवाल , रोहतक लोकसभा में आशीष भाकरा और जतिन दूहन, और अंबाला में प्रिंकल लाम्बा और शिवम धीमान आईटी कोऑर्डिनेटर होंगे। इनके अलावा जिला स्तर पर बनाए गए आईटी कोऑर्डिनेटर में अंबाला जिले के लिए संदीप टोनी सरन और आकाश गुम्बर, भिवानी जिले में राकेश रंगा और जोगिंद्र मितनी, दादरी जिले में रविंद्र खेरी बूरा और नवीन महला, फरीदाबाद जिले में सुमित शर्मा और हरदत्त जांगड़ा शामिल हैं।

फतेहाबाद जिले में इंद्र झाजड़ा और राकेश किरधान, गुरुग्राम जिले में मोहन नाफरिया और विक्रम छोकर, हिसार जिले में अशोक श्योराण और राकेश मोहला,  झज्जर जिले में सर्व धवज गुलिया और नवीन जाखड़, जींद जिले में नितिश चहल और प्रवीण श्योकंद जेजेपी के आईटी कोऑर्डिनेटर होंगे। कैथल जिले के लिए शुभम गुप्ता और शैरी बिंदर, करनाल जिले में पवन घोलपुरा और कुणाल चानना, कुरुक्षेत्र जिले में मदन गोपाल और ऐंडी विड़ेच, महेंद्रगढ़ जिले में डॉ राजकुमार यादव और नवीन उन्हानी आईटी कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। नूंह जिले के लिए जावेद सालाहेड़ी और मुनफैद खान, पलवल जिले के लिए अमित सोरौत और देव सोरौत, पंचकुला जिले के लिए बलबीर सैणी और हनी सिंह, पानीपत जिले के लिए अजय सिंह खरब और शैंकी त्यागी, रेवाड़ी जिले के लिए अभिषेक डागर और नवीन रंगा, रोहतक जिले के लिए सुनील तंवर और संजय हुड्डा, सिरसा जिले के लिए मनी किंगड़ा और रविंद्र पारिक, सोनीपत जिले के लिए पदम रांगी और विजय मलिक, और यमुनानगर जिले के लिए राजपाल टोडरपुर और अपूर्व वशिष्ठ को आईटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी जननायक जनता पार्टी ने दी है। जननायक जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर पहले से ही मजबूत उपस्थिति को और ज्यादा प्रभावी बनाने और पार्टी व सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन नए पदाधिकारियों को दी गई है। पार्टी की तरफ से इन पदाधिकारियों को सूचनाओं और योजनाओं से अपडेट करने के लिए वक्त-वक्त पर ट्रेनिंग कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

Related posts

दिल्ली के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को दिया करारा झटका-बीजेपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पलवल बुलाया, बार-बार रेप करने, वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ऐठें 5 लाख, केस दर्ज

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के 1922 पदों को भरा जाएगा जल्द- कंवर पाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x