Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने की क़वायद शुरू, शीघ्र ही नए नियमानुसार होंगी भर्तियाँ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा योग्य नौजवानों को स्वयंसेवक के तौर पर अपनी सेवाएँ देने का अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती सम्बंधित नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि होमगार्ड की नयी भर्ती प्रक्रिया के अनुसार स्वयंसेवक नामांकित होने के इच्छुक अभ्यार्थियों को पुलिस भर्ती प्रक्रिया की तर्ज़ पर शारीरिक मापदण्ड, शारीरिक दक्षता प्रक्रिया जैसे दौड़ के साथ-साथ लिखित परीक्षा से भी गुजरना होगा।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से सम्बंधित जानकारी सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व अपने निजी स्वार्थ हेतु अभ्यार्थियों को बरगला कर भर्ती के नाम पर पैसा वसूलने का प्रयास करते हैं। अत: लोगों से अपील है कि वो ऐसे लोगों के बहकावे में ना आए और यदि कोई उन्हें स्वयंसेवक के तौर पर भर्ती कराने के नाम पर पैसे की माँग करता है तो वे तुरंत इसकी सूचना महानिदेशक होमगार्ड के कार्यालय को तथा पुलिस को दे ताकि ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस, 1 एचसीएस और 1 आइएफओएस के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यूनिवर्सिटी के असिस्टंट प्रोफ़ेसर को कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्ति जनक टिपण्णी करने के आरोप में पकड़ा गया – रेनू भाटिया

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x