
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाना और थाना सेक्टर-63 की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर सेक्टर-63 के एच-198 बिल्डिंग में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 13 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर के लोगों को बीमा पॉलिसी रिन्यू करने और भारी बोनस दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना रहे थे।पुलिस की गिरफ्त में खडे साइबर अपराधियों की टोली लोगों को फोन करके खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बता कर पहले लोगों का विश्वास हासिल करती थी, फिर ग्राहकों को झांसा दिया जाता था कि उनकी पॉलिसी का बोनस मिलने वाला है या सरेंडर वैल्यू या मैच्योरिटी की राशि बढ़ाई जा सकती है या फिर पुरानी पॉलिसी पर अतिरिक्त लाभ दिलाने का लालच देती थी और फर्जी लुभावनी स्कीमें बताकर लोगों को बैंक खातों में पैसे डालने के लिए प्रेरित करते थे। ठगी की रकम को ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के बैंक खातों) में मंगाया जाता था और बाद में आपस में बांट लिया जाता था।

डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिक्षित हैं। गैंग का मास्टर माइंड छत्रपाल शर्मा MBA पास है, जबकि अन्य आरोपी समीर (B.Com) और सुहैल (B.A) ग्रेजुएट हैं। बाकी आरोपी भी 12वीं पास हैं, जो कॉल सेंटर में बैठकर लोगों को जाल में फंसाने का काम करते थे. पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद 31 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप मय चार्जर, और 1 मॉडम, P&T टेलीकॉलर सिस्टम।721 वर्क डेटा शीट (जिसमें हजारों संभावित शिकारों की सूची थी) और 02 डायरियां बरामद की है.

पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों में मास्टरमाइंड से लेकर टेलीकॉलर्स तक शामिल हैं। ये गिरोह मार्केट से विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहकों का डेटा अवैध रूप से खरीदता था। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ BNS की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 3(5), 61(2) और 66, 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों और डेटा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

