Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी : जिला समाज कल्याण कार्यालय नूंह में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, स्टोर कीपर मुकेश कुमार रंगे हाथ पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.) की गुरुग्राम टीम ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण कार्यालय, नूंह में तैनात आरोपित मुकेश कुमार, स्टोर कीपर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुकदमा संख्या 04 दिनांक 26.02.2026, धारा 7 एवं 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बुढ़ापा पेंशन की फाइल पास करवाने के बदले आरोपित द्वारा 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत की पुष्टि के उपरांत एसीबी टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि के साथ आरोपित के पास भेजा। जैसे ही आरोपित ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे उसके कार्यालय से रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपित के कब्जे से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

जनसाधारण के लिए अपील:
यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी/अधिकारी किसी कार्य के बदले आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:श्रीमती चारु बाली, एडीजीपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में फरीदाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी।

Ajit Sinha

कुख्यात लारेंस बिश्नोई गिरोह के 5 शातिर बदमाश चढ़े एसटीएफ के हत्थे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने रेहड़ी -पटरी वालों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x