Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद सेे बटन दबाकर 941 चालकों व परिचालकों का तबादला किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कई विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति सफलतापूर्वक लागू होने के बाद आज से परिवहन विभाग में भी यह नीति लागू हो गई है। परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद सेे बटन दबाकर 941 चालकों व परिचालकों का स्थानांतरण किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज डिपो फरीदाबाद के महाप्रबंधक  राजीव नागपाल और पलवल के महाप्रबंधक  एन.के. गर्ग मौजूद रहे। चंडीगढ़ से विभाग के महानिदेशक  वीरेंद्र दहिया और संयुक्त निदेशक राज्य परिवहन श्रीमती मीनाक्षी राज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।         

परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने बताया कि आज जिन 941 कर्मचारियों का ऑनलाइन तबादला किया गया है, उनमें 565 चालक और 376 परिचालक शामिल हैं। इनमें से 258 चालकों व 198 परिचालकों को प्रथम वरीयता वाला स्टेशन मिला है। मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब चालक व परिचालक इस पॉलिसी के तहत अपनी मनपसंद के स्थानों पर ट्रांसफर करवा सकेंगे। कर्मचारियों को अपने ट्रांसफर के लिए चंडीगढ़ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: पार्क इलीट प्रीमियम आरडब्ल्यूए ने आज ग्रीवेंस कमिटी में बिजली के स्थाई कनेक्शन का मुद्दा जोर -शोर से उठाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गीता जयंती महोत्सव की प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला पलवल के गांव हथीन क्षेत्र में पनीर फ़ैक्टरी पर मारा छापा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!