Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: अभी तक की सबसे बड़ी खबर हैं कि कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया  हैं। इस कुख्यात बदमाश पर कानपूर पुलिस के 8 पुलिस कर्मियों को सरेआम गोलियों सेभून कर हत्या कर दी थी। पिछले 6 दिनों से उत्तरप्रदेश, फरीदाबाद, गुरुग्राम , दिल्ली पुलिस व नॉएडा पुलिस तलाश कर रही थी। अब तक विकास दुबे के पांच नजदीकी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। आज विकास दुबे की 7 वे दिन उज्जैन पुलिस ने एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया हैं। 

 
मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर…विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया. मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था.स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

Related posts

80 हाई प्रोफाइल महिलाओं की होने वाला इकलौता विदेशी दूल्हा अपने साथियों के संग करोड़ों की ठगी करने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज तैयार करने व कमर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha

एक कुख्यात अपराधी और ‘घोषित अपराधी’ जो आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!