Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-1 भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा), गुरुग्राम का सचिव नियुक्ति किया गया है। यमुनानगर के सिटी मजिस्ट्रेट, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम, यमुनानगर के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम, यमुनानगर का संयुक्त आयुक्त तथा बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।       

हांसी की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलिना को नगर निगम, हिसार का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शंभू को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नारनौंद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विकास यादव को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रीतपाल सिंह मोठसरा को नारनौंद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। 

महम के उपमंडल अधिकारी (नगारिक) जितेंद्र सिंह को हांसी का उपमंडल अधिकारी ((नागरिक) लगाया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव और हरियाणा रोडवेज,  चंडीगढ़ के महाप्रबंधक अमरिंद्र सिंह मनैस को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर परिषद, अंबाला सदर के प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।
 

Related posts

फरीदाबाद: जीएसटी निरीक्षक सुमित्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज दूसरी बार 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 11 अक्तूबर, 2023 को

Ajit Sinha
error: Content is protected !!