Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

बीजेपी पंचकूला: भाजपा पंचकूला के सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: भारतीय जनता पार्टी पंचकूला ज़िले में पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से करने जा रही है। सदस्यता अभियान को बूथ तक ले जाने हेतु पंचकूला के पीडब्लूडी विश्राम गृह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ज़िले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरियाणा पशुधन बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मबीर मिर्ज़ापुर ने बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अभियान के सुचारु संचालन हेतु जिला महामंत्री वीरेंदर राणा को सदस्यता अभियान का जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री परमजीत कौर, वरिष्ठ नेता विशाल सेठ एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील धीमान को सह संयोजक नियुक्त किया है, साथ ज़िले के सभी आठो मंडलो हेतु भी मंडल संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किये गए है।

प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा 2024 के सदस्यता अभियान को पूरे ज़िले में बूथ स्तर पर शानदार तरीके से चलाया जायेगा, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर अपने रेफेरल कोड के माध्यम से कम से कम पचास नए सदस्य जोड़ कर एक नया कीर्तिमान बनाने का कार्य करेंगे। दीपक शर्मा ने बताया की टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है, भाजपा की सक्रिय सदस्यता लेने हेतु इच्छुक कार्यकर्ता को सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत प्राप्त अपने रेफेरल कोड के माध्यम से पचास नए सदस्य जोड़ने होंगे साथ ही नमो एप्प पर अपना ब्यौरा भरना होगा। गौरतलब है, भाजपा में सक्रिय सदस्यों को ही संगठन में महत्व पूर्ण ज़िम्मेदारिया दी जाती है।भाजपा पंचकूला जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक ने बताया की ज़िले के प्रत्येक बूथों पर कम से कम 250 नए सदस्य जोड़ने का कार्य सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में किया जायेगा जो 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। ज़िले के दोनों विधानसभा अनुसार कुल वोटो की जितनी संख्या है उतने नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है, साथ ही पार्टी के सांसदों या लोकसभा का चुनाव लड़ चुके नेताओ को 30  हज़ार नए सदस्य, विधायकों या विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओ को 20 हज़ार ने सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को 2 हज़ार, जिला पदाधिकारियों को पंद्रह सौ, और मंडल पदाधिकारियों को एक हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने दिया है।प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा पशुधन बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्ज़ापुर ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी है, भाजपा से जुड़ने वाला प्रत्येक सदस्य पार्टी की विचारधारा से जुड़ता है और एक बार जुड़ने के बाद अपना पूरा जीवन पार्टी के माध्यम से राष्ट्र सेवा में खपा देता है। 2014 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में भारत सरकार में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में डिजीटल सदस्यता अभियान के माध्यम से 12 करोड़ सदस्य बना कर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी थी, उसके बाद हर वर्ष पार्टी की सदस्यता में निरंतर इज़ाफ़ा होता रहा है और 2024 के सदस्यता अभियान में हम नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे है। मुख्य अतिथि धर्मबीर मिर्ज़ापुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की पंच निष्ठाओं में पूरी आस्था रखता है, जो राष्ट्र के प्रति निष्ठां, सभी धर्मो का सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं मूल्यों पर आधारित राजनीती हेतु प्रेरित करता है।सदस्यता अभियान प्रशिक्षण शिविर में कालका से नवनिर्वाचित विधायिका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला परिषद चेयरमैन कृष्ण लम्बा व अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस: लोकतंत्र खुद खतरे में पड़ रहा हो, पूरे देश में तनाव का माहौल हो, हिंसा का माहौल हो, वो चिंताजनक है- वीडियो

Ajit Sinha

भाजपा और एलडीएफ के बीच सांठगांठ पर बोले राहुल- भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों के साथ पार्टनरशिप में हैं मुख्यमंत्री विजयन

Ajit Sinha

महंगाई और पेट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x