Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोटर जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी.टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टिम्पी फार्म में  वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, विधायक रघुबीर तेवतिया, जिला प्रभारी सुधीर चौधरी, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला, पराग शर्मा, योगेश गौड़, मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ा व बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और वहां जिला उपायुक्त की मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी इस लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर पूरी मजबूती से खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ बी.आर. अम्बेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बनाए गए संविधान के साथ कांग्रेस किसी भी सूरत में छेड़छाड़ और बदलाव नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ  लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लड़ने का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे पूरी एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 1.52 लाख फर्जी वोट पाए गए हैं, इनमें पृथला में 58476, एनआईटी फरीदाबाद में 23500, बडख़ल में 14365, बल्लभगढ़ में 10765, फरीदाबाद में 10523 और तिगांव में 34443 वोट फर्जी पाए गए हैं।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में भाजपा ने अवैध तरीके से सरकार बनाई और जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार की चोरी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हर गांव.हर बूथ हर घर तक और हर व्यक्ति को बताना है कि जो वोट डाली जा रही है, वही सही जगह नहीं जा रही है।  

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद की कांग्रेस कमेटी कभी पीछे नहीं रहेगी। जबसे उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम को मजबूती से करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता 24 घंटे में किसी भी काम को लेकर उन्हें याद करेगा तो वह तुरन्त खड़े मिलेगें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जब भी कोई हादसा या घटना हुई है कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हमेशा पीड़ित के साथ खड़े रहे है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी को उखाड़ फेंकने का काम करेगें। तभी कांग्रेस सत्ता में आएगी।

 

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट प्लान स्कीम’ का करीब 365 करोड़ रूपए का फंड जारी कर दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई कर नशे के इंजेक्शन किया बरामद-अरेस्ट।

Ajit Sinha

लोकल बस सेवा से मिलेगा आम नागरिकों को लाभ-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x