Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

लगातार बंगाल की चौथी जीत

संवाददाता : बंगाल ने आज यहां सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के अर्धशतक से सैयद मुश्ताक अली ट्वेंटी20 ट्राफी के पूर्वी क्षेत्र के लीग मुकाबले में झारखंड को पांच गेंद रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इससे बंगाल की टीम चार मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज करने से पूर्वी क्षेत्र तालिका में 16 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है जबकि झारखंड को अपने सभी चारों मैचों में पराजय मिली है। बंगाल ने टास जीतकर झारखंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसने छह विकेट गंवाकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सौरभ तिवारी ने 31 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 44 रन का योगदान दिया जबकि सलामी बल्लेबाज विराट सिंह ने 29 गेंद में नौ चौके से तेजी से 42 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा प्रत्यूष सिंह ने 39 रन की अहम पारी खेली, जिन्होंने 28 गेंद में छह चौके जड़े। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम ने गोस्वामी के अर्धशतक से 19.1 ओवर में 178 रन बनाकर जीत दर्ज की। गोस्वामी ने 53 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन बनाये। अभिषेक रमन और प्रमोद चंदीला ने 37-37 रन जोड़े।

Related posts

दिल्ली मेट्रो में एक महिला यात्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर संस्कृत भाषा में शुभकामनाएं दीं- देखे

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नवजात कन्या के कुआं पूजन के अवसर पर अनोखी पहल पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x