Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मंगलवार 2 जून को निर्जला एकादशी  के दिन मीठे पानी की छबीले लगाने पर पाबंदी: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: उपायुक्त अमित खत्री ने सभी गुरूग्रामवासियों से अपील की है कि मंगलवार 2 जून को निर्जला एकादशी  के दिन मीठे पानी की छबीले ना लगाएं क्योंकि इससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। आज जारी अपील में उपायुक्त अमित खत्री ने कहा है कि आमतौर पर निर्जला एकादशी के दिन लोग मीठे पानी की छबीले लगाते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस का संक्रमण होने की वजह से छबीले ना लगाएं तो सभी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आपसी संपर्क कम से कम रखना जरूरी है और मीठे पानी की छबील लगाने से लोग आपस में संपर्क में आएंगे जिससे कोरोना महामारी फैलने का भय रहेगा, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए और कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस बार एकादशी पर मीठे पानी की छबील ना लगाएं। 

Related posts

चुनाव प्रक्रिया को देखने और समझने, 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल गुरूग्राम पधारा।

Ajit Sinha

जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने संशोधित कंटेनमेंट जोन आदेश किए जारी, 27 कंटेनमेंट जॉन बनाए गए हैं।

Ajit Sinha

दीनबंधु सर छोटूराम के योगदान को शब्दों में परिभाषित नही किया जा सकता:उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!