Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

25000 का ईनामी डकैत गिरफ्तार : दिल्ली -एनसीआर में एक दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज दोपहर के वक़्त एक 25000 के ईनामी अंतर्राजीय डकैत को गगन सिनेमा के पास धर दबोचा। पकड़े गए डकैत हताश उर्फ़ बसंत कुमार पर गौतमबुद्धनगर, उत्तरप्रदेश पुलिस ने 25000 रूपए का ईनाम रखा हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपी कैत हताश उर्फ़ बसंत कुमार निवासी हर्ष विहार, दिल्ली -93 पर दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक डकैती व छीना -झपटी के मुकदमें दर्ज हैं।

डीसीपी, स्पेशल सेल मनीषा चंद्रा का कहना हैं कि आज मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी हताश डाकू आज दोपहर तक़रीबन साढ़े तीन बजे टीएलएम अस्पताल ,गगन सिनेमा ,ताहिर पुर रोड, सूंदर के पास आने वाला हैं। इस सूचना को सही मानते हुए उन्होनें स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार व अजय के नेतृत्व में एक टीम गठित की और गठित की गई टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए उपरोक्त स्थान पर भेज दिया। उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर हताश डाकू को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया जैसे ही हताश डाकू उर्फ़ बसंत कुमार वहां पर पहुंचा



तो उनकी टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो भागने लगा और दीवार कूद कर पुलिस पार्टी पर लोडेड बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगा पर पुलिस की टीम उसका पीछा करते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे दबोच लिया। उनका कहना हैं कि आरोपी हताश डाकू उर्फ़ बसंत कुमार के कब्जे से एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी हताश डाकू उर्फ़ बसंत कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली -एनसीआर में डकैती व छीना झपटी के एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी को गोली मार कर मौत के मुंह में धकलने के आरोपित रिटायर्ड फौजी अरेस्ट।

Ajit Sinha

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीवर लाइन बिछाने, एसटीपी और एसपीएस के निर्माण की परियोजना को दी मंजूरी

Ajit Sinha

अब घर के बाहर सुरक्षित होगी बहू-बेटियाँ, सादे लिबास में महिला पुलिस तैनात, पहले दिन 4 मजनूओं को पकड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!