
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार BMW कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई, मरने वाले व्यक्ति का नाम अशोक शर्मा है। यह दर्दनाक हादसा बीती रात सेक्टर-31 स्थित निठारी इलाके में घटित हुई। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एक मुकदमा संबंधित थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। “घटना शुक्रवार रात की है। सूचना मिली कि निठारी स्थित सरस्वती स्कूल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

मृतक की पहचान अशोक शर्मा के रूप में हुई है, जो बरौला,सेक्टर-49 के निवासी थे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर- 94 की मोर्चरी में भेज दिया है। हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपित की पहचान मंकुल महाजन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-44 के रुद्राक्ष इंडिपेंडेंट होम्स में रहते हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।रफ्तार पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें के बावजूद सड़कों पर सुरक्षित सफर अब एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अशोक शर्मा की मौत ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि पुलिस की जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

