Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात शादी समारोह में गलती से गोली चलने पर एक इलेक्टीशियन की मौत, आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात एक शादी समारोह में मेज पर रखा लाइसेंसी पिस्टल उठाते समय गलती से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गांव रणसीका, गुरुग्राम में घटित हुई। इस घटना की सूचना मिलते  ही थाना पटौदी , गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना पटौदी , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम हर्ष है। जबकि मरने वाले युवक का नाम बरकत निवासी गांव खरोट , जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 12/13 फ़रवरी 2026 की रात को  थाना पटौदी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गांव रणसीका में गोली चलाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना पटौदी, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल(रणसीका) पर पहुंची जहां पुलिस टीम को एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल होकर विबरांत अस्पताल में भर्ती किया गया के संबंध में प्राप्त शिकायत पर पुलिस टीम विंबरांत अस्पताल पहुंची जहां पुलिस टीम को मृतक का डेड रुक्का प्राप्त हुआ पुलिस टीम द्वारा डेड रुक्का प्राप्त करके मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुरुग्राम में रखवाया गया व पुलिस टीम पुनः मौका घटना स्थल पर पहुंची।

इसी दौरान घटनास्थल (गांव रणसिका) पर उपस्थित शिकायतकर्ता के परिजन ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उपरोक्त मृतक बरकत निवासी गांव खरोट , जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) उसका दामाद है व  इलेक्ट्रिशियन का काम करता था  व विकास निवासी पटौदी, जिला गुरुग्राम हरियाणा के पास टेंट में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था जो दिनांक 12.02.2026 को गांव रणसीका में रामानंद के लड़के की शादी के लग्न में टेंट लगाया हुआ था व वहीं रुका हुआ था जहां उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी, के संबंध में प्राप्त होने पर थाना पटौदी गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा फर्रुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने में संलिप्त 1 आरोपित को दिनांक 13.02.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान 1.हर्ष (उम्र-21 वर्ष) निवासी बसई, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।
आरोपित से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शादी में फोटो कराते वक्त उसके चाचा ने उसका लाइसेंसी पिस्टल(डोगा) आरोपित को पकड़ाया था जो उसने मेज पर रख दिया व पिस्टल (डोगा) को उठाते वक्त उससे गलती से गोली चल गई व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के आरोपितों  को नियमानुसार गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही । मुकदमा  का अनुसन्धान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, डीसीपी ट्रैफिक को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी- सीपी

Ajit Sinha

दिल्ली के बसंतकुंज इलाके में एक मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर। 

Ajit Sinha

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए एक कलयुगी मां ने अपने पहले पति के दो बच्चों का गला घोंट की हत्या-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x