Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुंबई एयरपोर्ट से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया, और ठगी के काम में लगा दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड व म्यांमार बुलाकर व बंधक बनाकर साइबर ठगी का काम कराने वाले एक आरोपित को मुंबई एयरपोर्ट से साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने आज रविवार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आकाश महादेव भानवसे निवासी  करयाले, सोलापुर, महाराष्ट्र है। पुलिस ने पूछताछ के बाद, आरोपित को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेज दिया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-78, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में उसके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें ठगों ने उसकी बेसिक जानकारी ली फिर उसे थाईलैंड में उच्च वेतन पर नौकरी देने का लालच दिया। वह ठगों के झांसे में आ गया, और ठगों ने उसको On Arrival Visa पर आने को कहा और बाद में वर्क वीजा में बदलाव करवाने बारे कहा।

ठगों ने अगस्त 2025 में उसके पास बैंकॉक का टिकट भेजा और उसे बैंकॉक आने को कहा। बैंकॉक पहुंचने के बाद उसे एक गाडी में बैठा कर ले जाया गया। कुछ दुर जाने के बाद गाडी वाले ने उसका फोन छीन लिया, लगातार गाड़ियां बदलवायी गई और म्यांमार बॉर्डर पर नदी के रास्ते उसे म्यांमार ले जाया गया और जहां पर करीब 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और साइबर क्राईम का करने के लिए मजबूर किया गया और न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, उसे साइबर क्राइम के तरीके बताए गए  और लोगों को डेटिंग एप के जरिए  झांसे में लेकर निवेश के नाम पर साइबर ठगी करवाई। म्यांमार आर्मी द्वारा वहां रैड कर उन्हें वहां से रेस्क्यू किया गया और भारत भेजा गया। जिस शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि फरीदाबाद पुलिस तकनीकी सहायता से एक आरोपित का पता किया तथा उसकी LOC जारी करवाई और फिर गत 29 जनवरी को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से आरोपित आकाश महादेव भानवसे निवासी  करयाले, सोलापुर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आकाश महादेव भानवसे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के डाटा इकट्ठा करता और फिर उनसे बात कर थाईलैंड में उच्च वेतन पर नौकरी दिलवाने का लालच देता। जिसके बाद पीड़ित को वीजा और टिकट उपलब्ध कराई जाती और उनको थाईलैंड बुलाते, जहां से पीड़ितों को बंधक बना कर म्यांमार ले जाया जाता था और जबरन ठगी का काम करवाया जाता था। जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

दोस्त को रंजिशन सिर में ईट मार कर बेहरमी से हत्या करने के आरोपित दोस्त को सुपौल, बिहार से अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खेल परिसर में कोई असामाजिक तत्व अनुशासन भंग करे तो तुरंत कार्रवाई करें : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

रोडरेज के मामले में स्कूटी सवार दो नौजवान लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x