Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

बेटे और पोते के साथ कुछ इस अंदाज में दिखे अमिताभ, देखें वायरल तस्वीर में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव हैं और वे अपनी फिल्म प्रमोशन्स से लेकर कई मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए राय रखते आए हैं. इसके अलावा वे अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं. कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें वे अपने पोते के साथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे थे. अब उनकी एक और फोटो ट्रेंड कर रही हैं जिसमें वे अपने बेटे और पोते के साथ दिख रहे हैं.

अमिताभ ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया है. उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘पिता, बेटा, पोता. कुछ साल पहले. ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था. बस हो गया.’ बता दें कि अमिताभ के पोते अगस्त्य नंदा श्वेता बच्चन के बेटे हैं. अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो 12 जून को अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म में अमिताभ के रोल की काफी तारीफ हुई थी. फिल्म के प्रमोशन के लिए अमिताभ ने सेलेब्स को एक दिलचस्प टंग ट्विस्टर भी बोलने के लिए कहा था


जिसे भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, करण जौहर समेत कई आर्टिस्ट्स ने परफॉर्म किया था. इसके अलावा अमिताभ अयान मुखर्जी की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ब्रहास्त्र में भी दिखेंगे. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वे नागराज मंजुले की फिल्म झुंड में भी काम कर रहे हैं. नागराज फिल्म सैराट से जबरदस्त चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था. अमिताभ इसके अलावा इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में भी काम कर रहे हैं.

Related posts

लखीमपुर खीरी का मामला: राहुल गांधी ने आज किसानों के हत्यारे मंत्री के बारे में क्या कहा -सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस ने पूछा- ट्रंप के बयानों पर मोदी सरकार चुप क्यों।

Ajit Sinha

नए वर्ष 2025 के जश्न से पहले दो करोड़ के चरस के साथ तीन ड्रग तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!