Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

दीपिका-सारा-श्रद्धा कपूर के बाद ड्रग्स नेट में एक और बड़ी एक्ट्रेस, एनसीबी के हाथ लगे सबूत

सारा अली खान ,श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर और दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड की एक और बड़ी एक्ट्रेस एनसीबी की रडार पर आई हैं. करीब 40 साल की उम्र वाली ये एक्ट्रेस एक से एक बड़ी हिट फिल्में दे चुकी हैं.ये एक्ट्रेस 2005, 2006 के दौर की हैं. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद इस अभिनेत्री के नाम का खुलासा हुआ. इस फिल्म एक्ट्रेस की मैनेजर ड्रग्स की खेप इस एक्ट्रेस तक पहुंचाती थी. इस एक्ट्रेस की मैनेजर ड्रग्स पैडलर अनुज की गर्लफ्रेंड भी थी.

साल 2019 में इस अभिनेत्री के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत एनसीबी के हाथ लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बकायदा मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग भी की थी. इसलिए आने वाले दिनों में पहले एक्ट्रेस की मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. और इसके बाद इस एक्ट्रेस को भी एनसीबी की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि एनसीबी की इस इंवेस्टिगेशन में जया साहा की मैनेजर करिश्मा से दीपिका पादुकोण की बातचीत की चैट्स सामने आई है. जया साहा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की भी चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं. जांच में पाया गया कि चैट के दौरान कुछ अंग्रेजी अक्षरों को कोड की तरह इस्तेमाल किया जाता था. कोड्स के मुताबिक D N S K (D यानी दीपिका पादुकोण, N यानी नम्रता शिरोडकर, S यानी श्रद्धा कपूर और K यानी करिश्मा प्रकाश) है.

Related posts

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी यह जान लें कि वे कानून से उपर नहीं हैं-गौरव भाटिया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 16 केस में नामजद मास्टरमाइंड स्टेट क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, 17 एटीएम हुए बरामद

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!