Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्विग्गी के ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर हुए विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने किचन संचालक की गोली मार कर की हत्या, फरार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में स्विग्गी के ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर हुए विवाद के बाद वहां मौजूद स्विग्गी के डिलीवरी बॉय ने किचन संचालक को गोली मार दी और फरार हो गया। किचन में काम करने वाले कर्मचारियों ने होटल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है,  पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है इनमें तीन टीमें बनाई गई हैं जल्द ही इस घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। 

यह तस्वीर है सुनील अग्रवाल की है जो मित्रा सोसाइटी में अपना किचन चलाते है, जिससे खाने की ऑनलाइन डिलीवरी स्विग्गी और जोमैटो को की जाती है। कल देर रात स्विग्गी के ऑर्डर की डिलीवरी करने के लिए डिलीवरी बॉय पहुंचे थे ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर, विवाद के बाद उन्हे एक डिलीवरी बॉय ने गोली मार दी और फरार हो गाया, किचन में काम करने वाले लोगों ने फौरन उनको लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि उसने दूर से देखा कि सुनील अपने मोबाइल से आर्डर ले रहे थे,  इसी बीच गोली चलने की आवाज आई है और वह गिर पड़े।  एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मित्रा सोसाइटी में अपना किचन चलाने वाले सुनील अग्रवाल का स्विग्गी के डिलीवरी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वहां मौजूद स्विग्गी के डिलीवरी ब्वॉय  ने उन्हे गोली मार दी,उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  इनमें तीन टीमें बनाई गई हैं पुलिस वहाँ पर  लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपित की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर दिया जाएगा.

Related posts

पलवल: एटीएम जालसाजों के गिरोह का पर्दाफाश, 91 एटीएम व पेटीएम स्वाइप मशीन बरामद

Ajit Sinha

28 वर्षीय लड़के का कार में अपहरण करके, लाठी -डंडों से पीट -पीट कर सनसनी खेज हत्या करने के मामले में 5 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

बदलाव की लहरः हरियाणा एनसीबी का मिशन मोड ऑपरेशन-नशे के खिलाफ अब होगा कानूनी, आर्थिक और सामाजिक तीनतरफा हमला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x