Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

फरीदाबाद के छांयसा में बनाए जा रहे अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिले इसी वर्ष से शुरू होंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद के छांयसा में बनाए जा रहे श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महा विद्यालय में दाखिले इसी वर्ष से शुरू होंगे। विज ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बोलते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में 100 सीटों पर दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य के 11 जिलों में 12 सरकारी व निजी चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं।

इसके अतिरिक्त, करनाल के कुटैल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। इसके निर्माण में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है, जिसके निर्माण के लिए कार्य आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा झज्जर जिले में करीब 2035 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए सरकार संकल्पबद्ध है, जिसके चलते राज्य के छ: जिलों नामत: भिवानी, जींद, महेन्द्रगढ़, कैथल, सिरसा तथा यमुनानगर में नये चिकित्सा महा विद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। इनके निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, रेवाड़ी के मनेठी में 225 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मेसर्स सैपसेट प्रॉपर्टीज लिमिटेड और सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Ajit Sinha

हरियाणा: आन्दोलन की आड़ में दलितों और ब्राह्मणों पर हमले निंदनीय : डॉ राकेश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश, तहसीलों में डीड्स के पंजीकरण का कार्य रोका ना जाए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!