Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एक बैंकट हॉल में आज तड़के लगी भीषण आग, पंडाल पूरी तरह से जलकर हुआ खाक, काबू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम, हरियाणा: शीतला माता मंदिर के पास एक बैंकट हॉल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड विभाग को आज शुक्रवार तड़के लगभग सुबह 3:36 बजे मिली. मौके पर पहुंची लगभग एक दर्जन से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से 2 घंटे से ज्यादा की भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने बताया कि आज तड़के लगभग 3 बजकर 36 मिनट पर उद्योग विहार के भीम नगर में एक बैंकट हॉल में भीषण आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद उनकी फायर बिग्रेड की लगभग एक -दर्जन गाड़ियां एक -एक करके मौके पर पहुँच गई। और आग बुझाने की कार्य शुरू किया गया। लगी भीषण आग में पूरी पंडाल जलकर खाक हो गई। गोदाम को पूरी तरह से बचा लिया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इस भीषण आग में कोई भी जनहानि नहीं है। सिर्फ सामान जलकर पूरी तरह से जल गई है। जब वहां लगी तो कोई भी प्रोग्राम नहीं चल रहा था। अभी के हालात के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, पर उनकी जांच चल रही है।

Related posts

गुरूग्राम;लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू:पहले दिन दो उम्मीदवारों ने जमा किया नामांकन : निशांत यादव

Ajit Sinha

छह विदेशी लड़कियों को नए साल 2020 के जश्न्न मनाने से पहले ही हुड़दंग मचाते हुए पुलिस ने धर दबोचा। 

Ajit Sinha

हरियाणा के नंबरदार हुए हाईटेक, सरकार ने दिए स्मार्टफोन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x