Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी करके गहने हड़पने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कम्पनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके गहने लेकर फरार होने के मामले में एक आरोपित को अपराध शाखा पालम विहार , गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, गिरफ्तार आरोपित का नाम सम्यक (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव सत्सार, जिला कन्नौज, उत्तर-प्रदेश है। यह आरोपित इस तरह के कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में थाना उद्योग विहार गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05.12.2025 को एक महिला द्वारा  थाना उद्योग विहार,गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 04.12.2025 को वह  व उसकी एक सहेली नौकरी की तलाश में उद्योग विहार फेस-1 क्षेत्र में गई थी। उसी दौरान समय सुबह करीब 10 बजे, राम चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उनसे  नौकरी की तलाश के बारे में पूछा तो उनके  द्वारा हाँ कहने पर उस व्यक्ति ने इन्हें नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और वह इन दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उद्योग विहार फेस-1 में स्थित एक कम्पनी के बाहर ले गया। वहां उसने उनको बाहर खड़ा कर  दिया व स्वयं कंपनी के गार्ड से बातचीत की और वापस आकर उन्हें  यह कहकर अपने विश्वास में ले लिया कि उनकी नौकरी लग गई है। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनको  कहा कि कम्पनी के अंदर गहने पहनकर जाना मना है और उसी  बहाने उसने उनके  गहने उतरवा लिए और गहने लेकर फरार हो गया। प्राप्त शिकायत पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई  करते हुए  वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित  को कल दिनांक 21.01.2026 को बसई चौक, गुरुग्राम से एक आरोपित  को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित  की पहचान सम्यक (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव सत्सार, जिला कन्नौज, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह  पूर्व में गुरुग्राम में एक निजी कम्पनी में कार्यरत था तथा वर्तमान में कोई काम नहीं करता है । वह  नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को पहले अपने विश्वास में लेता, फिर किसी भी कंपनी में जाकर नौकरी के बारे में पूछताछ करके बाहर आकर महिलाओं को नौकरी लगने का झूठा भरोसा देता, फिर महिलाओं से यह कहकर कि कम्पनी में मेटल या गहने पहन कर जाना प्रतिबंधित है, उनके गहने उतरवाकर लेकर फरार हो जाता था।आरोपित ने जिला गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपित को आज गुरुवार को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहनता से पूछताछ करके चोरी/धोखाधड़ी से संबंधित बरामदगी की जा सके। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए की जा रही है कार्रवाई- शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

साथ पढ़ने वाली लड़की ने जब शादी करने से इंकार किया तो उसने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी, आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

एक अनियंत्रित टैक्सी कार ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को कुचल दिया, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पीटा,कार तोड़ दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x