Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अपने आपको पुलिसकर्मी बताने वाला गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने किया काबू, थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपने आपको को हरियाणा पुलिस का एएसआई व पोस्टिंग थाना सूरजकुंड में होने पर बताने वाले एक आरोपित के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपित ए एसआई को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम दीपक निवासी गांव अनखीर, फरीदाबाद हैं। ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग के दौरान अल्टो कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ मिला और ट्रैफिक पुलिस ने जब पुलिस का आई कार्ड दिखाने को कहा तो, किसी और का आई कार्ड दिखाने लगा, पूछा की पोस्टिंग कौन से थाने में है, तो उस ने थाना सूरजकुंड , फरीदाबाद बताया, जोकि कंफर्म करने पर झूठा निकला।     
पुलिस प्रवक्ता अनुसार दिनांक 12 फरवरी को बड़खल चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी वाहन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान कर्मचारियों द्वारा एक ALTO कार HR87J3175 को रुकवाया तो चालक ने अपने आपको हरियाणा पुलिस का एएसआई बताते हुए थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में तैनात होना बताया। जिससे आई कार्ड मांगा गया तो उसने एक सिपाही का आई कार्ड दिखाया। शक होने पर छानबीन की गई तो पाया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत नही है। गाड़ी के आगे पीछे पुलिस के स्टीकर भी लगे हुए थे।
 
उनका कहना है कि इस संबंध में नसीब, होमगार्ड ट्रैफिक स्टाफ फरीदाबाद की शिकायत पर थाना ओल्ड में मुकदमा  पंजीकृत किया गया है। आरोपित की पहचान दीपक निवासी गांव अंखीर फरीदाबाद के रूप में हुई। जिसको पुलिस चौकी सेक्टर- 19 की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित का 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया, पूछताछ की जा रही है।

Related posts

महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने चार सितारा ललित होटल को किया सील, कई सालों से नगर निगम का 8 करोड़ रूपए बकाया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x