Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बुलेट पटाखा बाइक का प्रयोग करने वाले 80 वाहन चालकों के चालान करके लगाया 8 लाख रुपए का जुर्माना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 01.01.2026 से 31.01.2026 तक बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करके यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम  द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत इस अभियान में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 01.01.2026 से 31.01.2026 तक बुलेट पटाखा बाइक के कुल 80 चालान किए। जिनकी कुल कीमत 08 लाख रुपए हैं।  
 
* गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसो को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिलो में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। इस प्रकार के दुपहिया चालकों पर अंकुश लगाने के लिए इस साल समय-समय पर विशेष अभियान चलाते हुए दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक बुलेट पटाखा बाइक के कुल 80 चालान किए। जिनकी कुल राशि 08 लाख रुपये है।

* दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करे, रेड लाइट होने पर अपना वाहन स्टॉप लाइन से पहले रोके व सभी यातायात नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए। यातायात पुलिस गुरुग्राम  आमजन से भी अपील करती है कि बाईको में पटाखा या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल ना करें। यातायात पुलिस गुरुग्राम सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर हैं।

Related posts

पति के खिलाफ शिकायत करने गई गुरुग्राम सदर थाने में ,एसएचओ ने कर दिया महिला के साथ बलात्कार, गिरफ्तार

Ajit Sinha

नए साल के दिन कार से सुरक्षा कर्मी को घसीटने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी सेट के इंचार्ज इंजीनियर को किया सस्पेंड व पीएमओ को भेजा छुट्टी पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x