Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा : निशांत कुमार यादव,रिटर्निंग अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरूग्राम संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने नामांकन से जुड़ी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि मंगलवार को राइट टू रिकॉल पार्टी से प्रत्याशी वंदना गुलिया ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसी के साथ गुरूग्राम लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की संख्या तीन हो गयी है।

उन्होंने बताया कि छह मई तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच 5 मई को रविवार का अवकाश रखा गया है। नामांकन पत्र की 7 मई को प्रातः 11 बजे जांच होगी। 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे।

Related posts

लोन रिकवरी के लिए लोगों के पास कॉल करके ज्यादा राशि भरने के नाम पर डरा धमका कर ठगी करने वाले 15 साइबर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

7 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, दो ने वापिस ले लिए , 25 प्रत्याशी अब मैदान में

Ajit Sinha

साइबर ठगों को बैंक खातों को मुहैया कराने वाले निजी बैंक के 1 असिस्टेंट मैनेजर व 2 डिप्टी मैनेजर सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x