Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बारात की घुड़चढ़ी के दौरान चली गोली, लड़की के पैर में लगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद की तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात बारात की घुड़चड़ी में गोली चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है दरअसल तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात बारात की घुड़चढ़ी में दबंगों ने मंदिर जा रही बारात को रुकवा कर उनके साथ पहले जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उसके बाद अवैध हथियार से एक लड़की के पैर पर गोली मार दी जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे तिगांव एसीपी राजेश लोहान ने तुरंत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एसीपी राजेश लोहान का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, वहीं घायल लड़की का इलाज एक अस्पताल में कराया जा रहा है, और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल लड़की के पिता जगदीश का कहना है कि घुड़चड़ी हो रही थी मंदिर के लिए, बारात को देखने के लिए लड़की वहां खड़ी थी। पहले आसमान में फायरिंग की गई और उसके बाद दूसरी गोली लड़की के पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं जगदीश की माने तो उन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी और पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

Related posts

अपने समर्थक कार्यकर्ताओ के साथ विताया नरेन्द्र गुप्ता ने पूरा दिन कहा : कार्यकतार्ओं के विश्वास पर खरा उतरना। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीवन में चुनौतियों से न घबराएं- नेहरू

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी के नकली साबुन , चाय पत्ती इत्यादि सामानों की सप्लाई करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x