Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम की हुई समीक्षा बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास में कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम और संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दोनों म्यूजियम के डिजाइन और निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों से सुझाव लिए गए और यह निर्देश दिया गया कि परियोजनाओं का कार्य नियत समय सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि म्यूजियम गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोएंगे और युवाओं को उनके जीवन दर्शन व आदर्शों से प्रेरित करेंगे। साथ ही बैठक में म्यूजियम की विषयवस्तु, स्थापत्य और दर्शनीयता पर भी सुझाव लिए गए, ताकि परियोजना न केवल भव्य दिखे बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे। 

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों स्मारकों के निर्माण कार्यों पर बनी कमेटियां विस्तृत रूप से चर्चा करें और समाज के प्रबुद्धजनों से भी सुझाव लें। बैठक में प्रदेश के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद  दुष्यंत कुमार गौतम ने ऑनलाइन जुड़कर अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

18218 पदों के लिए घोषित किए गए परिणाम के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है

Ajit Sinha

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में आरक्षण को लेकर मांगे सुझाव-दर्शन सिंह

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 11 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x