Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का कराया केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दक्षिणी दिल्ली के एक आश्रम में चल रहे निजी इंस्टीट्यूट में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती घिरे हुए हैं। जांच में पता चला कि स्वामी चैतन्यानंद के निकट  से मिली कार की नंबर प्लेट भी नकली पाई गई है। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं और इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अभी फरार है , जिसकी पुलिस की कई टीमें सरगर्मी से तलाश कर रही है  स्वामी चैतन्यानंद के पास से बरामद हुई कार की नंबर प्लेट भी नकली है। 

वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद पुलिस ने अदालत के समक्ष छात्राओं के बयान दर्ज कराए। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है। मालूम है कि  वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में धारा 75(2) /79/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों  की जांच और घटनास्थल के साथ-साथ कथित स्वामी चैतन्यानंद के ठिकानों पर लगातार छापामारी की गई। वहीं, संस्थान से मिले एनवीआर/हार्ड डिस्क एफएसएल को भेजे गए हैं।

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी मिली। वहीं, जांच में पता चला कि कार पर फर्जी यूएन नंबर फ्लेट लगी थी। यह कार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. स्वामी पारसार्थी द्वारा उपयोग की जा रही थी। पुलिस ने कार को जब्त कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।

Related posts

फरीदाबाद: उधार के पैसे देने से मना करने पर युवक की सुआ घौंप कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 5 आरोपित पकड़े गए- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अवैध व नकली शराब के खिलाफ चलाएगी विशेष अभियान-विर्क

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जाति जनगणना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x