Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रामीणों रहें सचेत; रात्रि समय में जल स्तर बढ़ने की संभावना, इसलिए पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें-डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज यमुना नदी से सटे संवेदनशील गांवों का दौरा कर प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए सेफ होम्स में समय रहते शिफ्ट हो जाएँ। इन सेफ होम्स में प्रशासन की ओर से रहने की जगह, खाने-पीने की सामग्री, दवाइयाँ और प्राथमिक उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की जा रही आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0129-2227937 या 0129-2226262 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीणों को सचेत किया कि रात्रि समय में जल स्तर बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए लोग पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु सरकार द्वारा बनाए गए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने पर पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और जरूरतमंद परिवारों तक तुरंत मदद पहुँचाई जाए।

उपायुक्त ने इस दौरान गाँव बसंतपुर, लालपुर, भूपानी, अलीपुर, शिकारगाह, मंझावाली सहित यमुना क्षेत्र से सटे अन्य संवेदनशील गांवों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीसी सतबीर मान, डीसीपी राजकुमार वालिया, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी ने अंत में कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन की टीमें मौके पर तुरंत पहुँचेगी और हर संभव मदद प्रदान करेगी।

Related posts

सड़क हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत, लड़के की हालात गंभीर, गुरुग्राम से फरीदाबाद आते वक़्त हुआ दर्दनाक हादसा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी, रेलवे ट्रैक पार करते वक़्त एक शख्स की रेल से कट कर मौत।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : अंबेडकर भवन बनाने के लिए लिए किया कमेटी का गठन ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x