Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बीती रात दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी -तीन आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मां कालका जी दर्शन के बाद, चुन्नी और प्रसाद को लेकर हुए विवाद में लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने कालकाजी मंदिर के एक सेवादार की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इतने भीड़भाड़ वाले जगह पर किसी ने इस सेवादार को बचाने की कोशिश नहीं की। मृतक युवक का नाम योगेश सिंह , निवासी हरदोई , उत्तर प्रदेश है। और बीते कई सालों से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहा था।

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, और जांच के बाद मृतक योगेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम मोहन उर्फ़ भूरा , कुलदीप बिधूड़ी व अतुल पांडेय है।

Related posts

फेसबुक दोस्त से उपहार भेजने और कस्टम अधिकारी बनकर लाखों ठगी करने के जुर्म में 3 नाजीरियन को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

पुलिस या अन्य सरकारी विभाग के किसी भी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने हेतु आमजन सीपी से मिल सकते हैं। 

Ajit Sinha

कत्ल के बदले सनसनीखेज कत्ल करने वाला वांछित आरोपित अजय उर्फ़ छोटू उर्फ़ गोलू पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x