Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग दो बड़े प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए डीसी को लिख रहे पत्र, होगी सख्त कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग जल्द दो बड़े प्रॉपर्टी डीलरों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है, इनके खिलाफ जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह को पत्र लिख कर, इन प्रॉपर्टी डीलरों की लाइसेंस को रद्द करने के बारे में जिक्र किया जाएगा। यह सब उस वक़्त  हुआ जब तीनों बिल्डर कंपनियों, नवराज ग्रूप , भूमिका ग्रुप व तरंग ग्रुप ने उपरोक्त विभाग को राइटिंग में लिख कर, यह कहा कि वह लोग एक भी प्लॉट को नहीं बेचे है, और ना ही बेच रहे है, यह मात्र अफवाह है, ना ही वो इस मामले में कोई प्रचार-प्रसार कर रहे है। ऐसे में पम्पलेट,रेट लिस्ट व लग्जरी प्लॉट्स टाउन शीप फरीदाबाद में जल्द आ रही है, अब सवाल यह उठता है की यह हरकत कौन कर रहा है। इस मामले में डीटीपी  एनफोर्समेंट यजन चौधरी का कहना है कि जो वायरल पम्पलेट, रेट लिस्ट व लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप फरीदाबाद  में, का प्रचार -प्रसार किया जा रहा है, इनमें भसीन प्रॉपर्टी एंड  कंस्ट्रक्शन व हाउस वाले डॉट कॉम के नाम शामिल है, इन दोनों प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ जिला उपायुक्त पत्र लिख रहे है, इन पर आगे की कार्रवाई से संबंधित विभाग करवाई जाए और इन दोनों प्रॉपर्टी डीलरों के लाइसेंस रद्द करी जाए का जिक्र संभव है। 

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी को काफी समय पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से खबर मिली थी, कि ग्रेटर फरीदाबाद में भूमिका ग्रुप , नवराज ग्रुप व तरंग ग्रुप के द्वारा अवैध रूप से धड़ल्ले से प्लॉटों को  बेचे जा रहे है। और पोम्प्लेट , रेट लिस्ट व लग्जरी प्लॉट्स टाउन शीप फरीदाबाद में (comming soon) जल्द आ रहा है, की  ,बुकिंग करे, पर भसीन प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन का नाम पम्फ्लेट , रेट लिस्ट पर लिखा हुआ है एंव हाउस वाले डॉट कॉम का भी नाम शामिल है। इस मामले की जांच करवाई गई तो यह पता चला कि भूमिका, नवराज व तरंग ग्रूपों के पास न तो कोई लाइसेंस है,ना ही हरेरा से कोई राजिटेशन करवाया गया है। 

उनका कहना है कि इसके बाद डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग के द्वारा तरंग ग्रुप, भूमिका ग्रुप व नवराज ग्रुप को दिनांक 7 अगस्त 2025 को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था , जिसमें पहले तो उन्हें 4 दिन का समय दिया गया था , जब तीनों बिल्डर ग्रुप के लोग उनसे मिले, जिनकों कहा गया था कि कारण बताओं नोटिस का जवाब राइटिंग में दें, इसके लिए उन्होंने उनसे 7 दिनों का और समय मांगा था, और अब उन लोगों ने अगले 7 दिनों के बाद नोटिस का जवाब दे दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह लोग कोई भी प्लॉट्स को नहीं बेच रहे है,

और अपने प्रॉपर्टी डीलरों को भी नोटिस दे दिया हैं , उनके कंपनियों के नाम से अभी कोई भी बुकिंग न करें। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इस बारे में अभी उनकी जांच जारी है , और इसमें जिन प्रॉपर्टी डीलरों के नाम आ रहे है , उनके नाम भसीन प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन और हाउस वाले डॉट कॉम  है। इन दोनों के खिलाफ जिला उपायुक्त को पत्र लिख रहे है , ताकि इनके लाइसेंस को रद्द जैसे कठोर कार्रवाई की जाए ,जो बाजार में पोस्टरों , पंपलेट, रेट लिस्ट जारी करके , और लग्जरी प्लॉट्स टाउन शीप फरीदाबाद कमिंग सून, बाजार में भ्रम फैलाया हुआ है, जो कि कानूनी तौर पर गलत है।          

Related posts

फरीदाबाद : इनेलो को लगा करारा झटका : इनेलो -बसपा सम्मलेन से पहले ही कई इनेलो नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डर ने एक प्लाट पर गलत तरीके से काटी पेड़, लगा जुर्माना, अवैध बिल्डिंगे बना खोली होटल और पीजी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों ने की रेड, 505 एफआईआर दर्ज, 982 आरोपित दबोचे-कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x