Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित। I


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले पुलिस पदक की घोषणा पर पूरे पुलिस बल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश जब आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे समय में यह उपलब्धि पूरे हरियाणा पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान न केवल सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को, बल्कि पूरे बल को प्रेरणा और प्रोत्साहन देगी।

डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी को ऊर्जा और संकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को इसी समर्पण और साहस के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। शिबास कविराज, पुलिस आयुक्त, पंचकूला तथा कुलदीप सिंह, आईजी एसवीएसीबी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में पानीपत जिला में तैनात सुरेश कुमार,डीएसपी, ट्रैफिक, राजेश कुमार, एसीपी, फरीदाबाद, इंस्पेक्टर ऋषि पाल, इंचार्ज इकोनॉमिक सेल, अंबाला, इंस्पेक्टर हरकेश कुमार, सुनारिया, रोहतक, इंस्पेक्टर महावीर सिंह, आईआरबी भोंडसी, इंस्पेक्टर जोगिन्दर सिंह, एचएपी मधुबन, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, एचएसईएनबी, पंचकूला, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आईटी सेल, डायल 112, पंचकूला, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, रोहतक, सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, फरीदाबाद तथा मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सब इंस्पेक्टर सोहन लाल शामिल है। 

Related posts

फरीदाबाद:होलोग्राम लगा होगा सूरजकुंड मेला में बिकने वाली टिकटों पर, डुप्लीकेट के चांस खत्म: एमडी सिन्हा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले, विकास कार्यों में तेजी लाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अथर्व न्यूज़ की ओर से बधाई :गणतंत्र दिवस पर सेक्टर – 58 के एसएचओ नरेद्र सांगवान को प्रेजीडेंट पुलिस अवार्ड मिला ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x