Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भतीजा होने की ख़ुशी में आयोजित पार्टी में चली गोली, दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच -30 ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भतीजा होने की ख़ुशी मना रहा था, तभी 4 -5 लड़के आए और मारपीट करने लगे, और गोलियां चला दी, अब इस मामले में क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सौरभ(25) निवासी  गांव मच्छगर फरीदाबाद व विष्णु(22) निवासी मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद है। यह मामला 2 अगस्त 2025 की है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।       

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अशोक निवासी  गांव बुढैना फरीदाबाद ने थाना खेड़ी पुल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की 2 अगस्त को वह अपने प्लॉट में उसके भतीजा होने की खुशी में अपने दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। करीब 1 बजे सचिन नागर व 4/5 अन्य लड़के वहां आए तथा उसके साथ गाली गलोच करने लगे जिसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। जिस संबंध में थाना खेड़ी पुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने सौरभ(25) निवासी गांव मच्छगर फरीदाबाद व विष्णु(22) निवासी मेवला महाराजपुर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया की आरोपित  2 अगस्त को शिकायतकर्ता के साथ उसके प्लॉट पर ही पार्टी कर रहे थे तथा किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपित  सौरभ व विष्णु ने अशोक पर फायरिंग कर दी। आरोपित  सौरभ पर पूर्व में लूट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। वहीं विष्णु पर भी हाथापाई करने का मामला दर्ज है। आरोपितों को  न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी को बसाने वाली कंपनी यूआईसी को मिले साढ़े 22 करोड़ बनी गले की हड्डी , न ही निगलते, न ही उगलते बनता हैं

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत,दो पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -10 ने ॐ स्वीटस की दुकान में ताबड़ तोड़ फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक को पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x