Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया तीज पर्व

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राजभवन में आज हरियाली तीज का भव्य आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने प्रदेशवासियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें अपनी परंपराओं से जोड़ता है। 

इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता,  चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सागर प्रीत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज्यपाल प्रो अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की, जिसके बाद हरियाणा राज्य गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया। “सावन की रुत आई” जैसे लोकप्रिय हरियाणवी गीतों और पंजाबी लुड़ी पर प्रस्तुत लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

राजभवन परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण उल्लासपूर्ण एवं उत्सवमय हो उठा। महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक झूलों की व्यवस्था की गई, जबकि मेहंदी और चूड़ियों की स्टॉल ने उत्सव में खास आकर्षण जोड़ा। विविध प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों ने उपस्थित जनों का स्वाद भी दुगना कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य और गीतों की मनभावन प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रंग-बिरंगी परंपराएं और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। कलाकारों की इन उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर राज्यपाल  ने कला एवं संस्कृति विभाग तथा प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में महाकुंभ-2025 में त्रिवेणी संगम लगाई डुबकी , की पूजा अर्चना।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खरगे ने पूछा- क्या डोनाल्ड ट्रंप की गुलामी करना चाहते हैं नरेंद्र मोदी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x