अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सेंट्रल नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस और स्कूटी सवार बदमाश के बीच ग्राम खोदना के जंगल में हुई, मुठभेड़ में, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गया। उन्हे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों का तीसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है. बदमाशों के पास से अवैध हथियार कारतूस और घरों से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए है.

पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान प्रशान्त पुत्र भीमा और हर्षित चौहान उर्फ मोहित चौहान उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर की पुलिस टीम, 130 मीटर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी पर सवार तीन लोग आते हुए दिखाई दिए रोकने का इशारा किया गया, तो स्कूटी सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर गांव खोदना के जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए । एक मौके से फरार हो गया, घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीसरे की तलाश की जा रही है.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया है कि पूछताछ से पता चला है कि घायल दोनो बदमाश शातिर किस्म के चोर है प्रशान्त पुत्र भीमा के खिलाफ अलग-अलग थानों 16 मुकदमे और हर्षित चौहान उर्फ मोहित चौहान उर्फ बिल्लू के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज है. उसके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, सूरजपुर थाने मे दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधी आभूषण, कैश और वारदात में इस्तेमाल की गई, नम्बर प्लेट स्कूटी बिना बरामद की गई है, फरार तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है.इसके अलावा नोएडा के थाना फेज – 1 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश शातिर किस्म मोबाइल स्नेचर है जो दिल्ली और एनसीआर में वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार कारतूस,चोरी की बाइक और लुटे हुए मोबाइल बरामद किए है।पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ गोलू पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। डीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना फेज – 1 पुलिस, सेक्टर 14 के गंदे नाले के पास चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने कोशिश की तो वह फायरिंग कर गंदे नाले पटरियों पर भागने लगा, पुलिस की जवाबी कार्यों में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डीसीपी नोएडा ने बताया है कि पूछताछ से पता चला है कि पकड़ा गया बदमाश संजीव और गोलू शातिर बदमाश है। जिसके ऊपर दिल्ली एनसीआर में 11 से ज्यादा मोबाइल लूट के मुकदमे दर्ज है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके कब्जे से एक अवैध हथियार, कारतूस, थाना 24 क्षेत्र से चोरी की गई बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

