Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर एक कार में आए बदमाशों ने की कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे , पुलिस की जांच जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम के एसपीआर रोड सेक्टर-71 के समीप सोमवार की देर शाम को राहुल फाजिलपुरिया पर एक कार में आए बदमाशों ने कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की,बदमाशों द्वारा किए गए ताबड़तोड़ फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई , और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया है कि राहुल फाजिलपुरिया पर कुल 3 गोलियां चलाई गई पर एक भी गोली किसी भी शख्स को नहीं लगी। पुलिस की आगे जांच की कार्रवाई जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Ajit Sinha

इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो का फर्जी कार्यालय का पर्दाफाश, 6 आरोपित पकड़े -वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिग लडकी से जबरन देह-व्यापार कराने वाली सेक्टर -29 , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x