Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

टेनिस खिलाड़ी राधिका की उसके बिल्डर पिता दीपक ने इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी, कि लोग कहते थे कि बेटी की कमाई खाता है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसी के पिता दीपक यादव ने गत गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर के किचन में एक -एक करके 4 गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या की वारदात देने मामले में गिरफ्तार आरोपित बिल्डर पिता दीपक यादव को पुलिस ने आज जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, इस दौरान पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी। बताया गया है कि बिल्डर पिता दीपक ने पुलिस पूछताछ में यह कहा कि लोग उसे यह कह ताना दिया करते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई खाता है। इस लिए वह अक्सर कहते थे कि अपनी टेनिस एकेडमी बंद कर दें, और सोशल मीडिया पर रील बना कर मत डालों पर वह मान नहीं रही थी।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत गुरुवार को सुशांत लोक-॥ सैक्टर-57, गुरुग्राम में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली 25 वर्षीय पूर्व स्टेट लेवल (राज्य स्तरीय) टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसी के पिता द्वारा अपने लाईसेंसी हथियार से गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस  हत्या के सम्बन्ध में मृतका राधिका यादव के चाचा/आरोपित के भाई की शिकायत पर थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर  अंकित करके आरोपित दीपक यादव निवासी सुशान्त लोक-II, सैक्टर-57, गुरुग्राम को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया था तथा घटना स्थल से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा 5 खाली खोल बरामद किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को मृतका राधिका यादव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृतका राधिका के शव में 4 गोली सिक्का मिले अर्थात पोस्टमार्टम में मृतका को 4 गोलियां पीछे से लगना ज्ञात हुआ। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित दीपक को आज शनिवार  को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपित  से गहनता पूर्वक पूछताछ कर रही है। अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts

15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दोषी करार देते हुए अदालत ने सुनाई 10 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा।

Ajit Sinha

मेसर्स गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के परिसमापक को अब तक लगभग 310 करोड़ रुपये के अचल/चल संपत्तियां सौंपी जा चुकी हैं।

Ajit Sinha

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x