Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

घग्घर नदी के किनारे न जाए, जान जोखिम में न डाले- डीसीपी की अपील

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:आगामी मानसून सीज़न में संभावित आपदाओं को लेकर सतर्कता बरतते हुए पंचकूला पुलिस ने घग्घर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस ने नदी के किनारे और आसपास बसे इलाकों का भौतिक जायजा लिया और वहां रह रहे नागरिकों को जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर सचेत किया। यह कार्यवाही पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता के दिशा-निर्देश में की गई, जिनका स्पष्ट उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्राकृतिक आपदाओं से पहले जागरूकता फैलाना है।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-1 चौकी पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बताया कि बरसात के समय घग्घर नदी में पानी का बहाव अचानक तेज़ हो सकता है, जिससे आस-पास के निचले इलाकों में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुलिस ने नागरिकों को इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी और कहा कि नदी किनारे अनावश्यक रूप से जाना खतरे से खाली नहीं है।पुलिस द्वारा नागरिकों को यह भी आग्रह किया गया कि वे प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों से संपर्क करें, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “मानसून के समय प्राकृतिक आपदाएं अनायास घट सकती हैं, लेकिन यदि हम पहले से सतर्क और जागरूक रहें, तो उनके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है, लेकिन जनसहयोग के बिना आपदा प्रबंधन अधूरा है। कृपया सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0172-2582100, 7508324900  व प्रशासन को तुरंत सूचित करें।”

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा, कोविड काल मे धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे नशीली और नकली दवा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: आतंकी तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई है, जो एनआईए के हिरासत में हैं , अब कैसा दिखता है- देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अर्धसैनिक बल की 11 कंपनी, 5000 के करीब पुलिसकर्मी IRB की 2 कंपनी की सुरक्षा में होगा शांतिपूर्ण मतदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x