Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पहले दोस्ती की.. फिर डेट पर बुलाया.. और लूट लिया.. इस गंदे धंधे के छह आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा एनसीआर में लोगों को ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों फंसाया जा रहा है। ऐप के माध्यम पहले दोस्ती की जाती फिर उन्हे डेट पर बुलाया जाता है यूपीआई के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लूटा जाता है. ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लूटे गए 19,500 रुपये और अवैध शस्त्र बरामद किया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे विशाल, शिवम, यश, मोहित सिंह सोलंकी, अमन, सूरज को 130 मीटर रोड़, ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शातिर किस्म के अपराधी है. थाना सूरजपुर को इनपुट मिला था जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया. अमन व सूरज ट्रांसफर किए गए पैसों को कमीशन लेकर मुनाफा कमाते थे।सेंट्रल नोएडा के डीसीपी ने बताया कि एक पीड़ित ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था। कि ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के मध्यम से दोस्ती कर दिनांक 25 जून को मिलने के लिए मिग्सन ग्रीन सोसाइटी के बाहर बुला कर तथा कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उससे उसका मोबाइल फोन छीनकर उसके मोबाईल फोन से जबरदस्ती रुपये ट्रांसफर करा लिए गए थे एवं पीडित का मोबाइल रास्ते में फेंक दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपितों को धर दबोचा।

Related posts

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha

लेनदारों ने जबरन गाड़ी में बिठाया,और चलती गाड़ी में मारपीट की, बचने के लिए कार का शीशा तोड़कर निचे सड़क पर गिरा मौत, अरेस्ट।

Ajit Sinha

पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुलिस 32 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x